{"_id":"613bbbe88ebc3e88a07edfbe","slug":"five-lakh-rupees-cheated-from-woman-in-the-name-of-getting-job-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl8280137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलवाने के नाम पर महिला से ठगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला से इनकम टैक्स अधिकारी की नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों ने पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने महिला को फर्जी नियुक्ति पत्र व ट्रेनिंग लेटर भी थमा दिया। आरोप है कि एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की और शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सेक्टर 17 पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसका मायका राजस्थान में है। साल 2017 में उसकी फेसबुक पर अपने गांव के तरुण शर्मा के साथ जान पहचान हुई थी। आरोपी तरुण शर्मा फोटोग्राफी का काम करता है। फोटो के सिलसिले में उसकी तरुण शर्मा के साथ बातचीत होने लगी। तरुण शर्मा ने उसे कहा कि वह उसे नौकरी पर लगवा देगा। इस दौरान आरोपी ने उसे नोएडा निवासी सुभाष से मिलवाया। 2018 में आरोपियों ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक रोल नंबर भेजा और उसे कहा कि इनकम टैक्स ऑफिसर की परीक्षा देनी है। उसने ऑनलाइन परीक्षा दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे इनकम टैक्स की फर्जी साइट से उसका नियुक्ति पत्र व ट्रेनिंग लेटर भेजा।
इसके बाद भी आरोपी उससे ई-मेल भेजते रहें। 28 जून को वह अपने भाई के साथ दिल्ली इंटरव्यू देने के लिए गई। वहां पर सुनील कुमार प्रजापति ने उसका इंटरव्यू लिया। जब वह इंटरव्यू देकर घर आई तो दो दिन बाद तरुण शर्मा का उसके पास फोन आया और उसे कहा कि आठ लाख रुपये का इंतजाम करके रखना। उसकी नौकरी पक्की हो गई है। उसने कहा कि वह इतने पैसों का इंतजाम नहीं कर सकती तो आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
जब वह 5 जुलाई को अपने मायके गई तो उसे वहां पर तरुण शर्मा मिला। तरुण शर्मा उसे एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसकी फोटो खींच ली और शारीरिक संबंध का दबाव बनाने लगा। वह आरोपी से बच कर अपने घर आ गई। आरोपी तरुण शर्मा ने उससे कहा कि वह अपने पति को छोड़ दें नहीं तो वह उसे और उसके पति को मार देगा। परेशान होकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, धोखाधड़ी व जान से मारने व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी राकेश राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।