फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five injured in road accident

ट्रक-कार की टक्कर में पांच घायल

Mon, 10 Mar 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला यमुनानगर
अमर उजाला यमुनानगर Updated Mon, 10 Mar 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five injured in road accident
यमुनानगर। शहर के दामला गांव के निकट शनिवार को एक ट्रक की टक्कर से कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दुर्गापुरी के कपिल अरोड़ा ने बताया कि वह और उसके परिवार के अन्य लोग कार में सवार होकर यमुनानगर आ रहे थे। दामला के नजदीक ट्रक चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह और नेहा बब्बर, पारुल, इंसान, अलका को काफी चोटें आईं। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसकी पहचान राजस्थान निवासी शौकीन के रूप में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed