{"_id":"6116cfec8ebc3ee034212886","slug":"five-friends-returning-home-after-present-on-court-were-attacked-by-18-youths-with-sharp-weapons-yamuna-nagar-news-knl79911243","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख भुगत कर घर लौट रहे पांच दोस्तों पर डेढ़ दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख भुगत कर घर लौट रहे पांच दोस्तों पर डेढ़ दर्जन युवकों ने तेजधार हथियारों से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी कोर्ट में तारीख से लौट रहे पांच दोस्तों पर डेढ़ दर्जन युवकों ने तलवार, रॉड, सरियों व डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान एक युवक की जेब से 3700 रुपये व गले से चांदी की चेन छीन ली गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में विवाद है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 12 नामजद सहित 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी मोहम्मद अकबर डार ने शिकायत में बताया कि वह सहारनपुर रोड स्थित ट्रक अड्डे पर मैकेनिक का काम करता है। वीरवार को वह अपने साथी पुराना हमीदा निवासी साहिल, वसीम, प्रदीप व वर्कशॉप निवासी नवीन के साथ जगाधरी अदालत में गया था। कोर्ट में साहिल के एक केस में तारीख थी। अदालत में तारीख के बाद वे पांचों दोस्त बाइकों पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वे हमीदा रेलवे फाटक पर पहुंचे तो रेलवे फाटक बंद था। जैसे ही वे फाटक क्रास करके विक्की ढाबा के सामने पहुंचे तो बाइक पर सवार होकर कैंप निवासी वंश अटवाल, राजन शर्मा, लक्की जाट, अमन रंधावा, कुलदीप चीमा, मोहित मेहंदीरत्ता, जतिन जाट, चन्नी सरदार, गुल्लु, तरुण कश्यप उर्फ तान्त्रिक, अमित गुप्ता, प्रशांत व 5-7 अन्य लड़के ट्रकों की पीछे से हाथों में तलवार, रॉड, सरिये व डंडे लेकर आए और साहिल पर हमला कर दिया। जब अन्य साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी डंडों, तलवारों व अन्य हथियारों से घायल कर दिया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी साहिल की जेब से 3700 रुपये व चांदी का ब्रेसलेट छीन कर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में 12 लोगों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।