{"_id":"6aa849e8bbb2eb67600120fe","slug":"five-doctors-on-leave-patients-had-to-wait-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162886-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पांच डॉक्टर छुट्टी पर, मरीजों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पांच डॉक्टर छुट्टी पर, मरीजों को करना पड़ा इंतजार
Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को फिजिशियन समेत पांच डॉक्टरों के छुट्टी रहे। इससे मरीजों को इलाज के इंतजार करना पड़ा। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। हालांकि बारिश के कारण मरीजों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रही। इसके बावजूद डॉक्टरों के उपलब्ध न होने से मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग गुप्ता की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में थी। वह ओटी की ड्यूटी के बीच-बीच में मरीजों को भी देखते रहे, जिससे कुछ मरीजों को राहत मिली। वहीं फिजिशियन डॉ. आईएनएल कुमार, डॉ. दीपक वैद्य, डॉ. नमिता अग्रवाल, डॉ. संगीता सांगवान और डॉ. सुनील छुट्टी पर रहे।
एक साथ कई डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। अस्पताल में कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते-करते कुर्सियों पर ही सोते नजर आए। इलाज के लिए पहुंचे अमित कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण उन्हें बिना उपचार के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह सुमित ने बताया कि उसे अपनी पत्नी का फिजिशियन से चेकअप करवाना था, लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिले। जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. विपुल गोयल ने बताया कि कुछ डॉक्टरों को जरूरी काम था, जिसके कारण वे छुट्टी पर रहे। उन्होंने कहा कि मरीजों का दूसरे डॉक्टरों से चेकअप कराया गया, ताकि उन्हें उपचार के लिए अधिक परेशानी न हो।