फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Five brothers together beat up brother and sister

Yamuna Nagar News: पांच भाइयों ने मिलकर भाई-बहन को पीटा

Thu, 20 Jul 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jul 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Five brothers together beat up brother and sister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। एक युवती ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि छेड़छाड़ करने पर उसने आरोपी युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर आरोपी युवक ने अपने चार भाइयों के साथ मिलकर उससे व उसके भाई से मारपीट की। गांधी नगर थाना पुलिस ने पांचों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एक कॉलोनी निवासी युवती ने थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जुलाई को वह अपने घर पर रसोई में बर्तन धो रही थी, तभी वहां पर कॉलोनी का ही कासु उनके घर में घुस गया। आते ही आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। उसने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आरोपी अपने घर चला गया।
विज्ञापन

आरोपी के जाने के बाद उसका भाई घर पर आया। उसने यह बात अपने भाई को बताई। उसके भाई ने भी उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद कासू अपने घर चला गया और अपने भाई कुल्लु, रोहित, गरीबदास व दर्शन को लेकर आया। इसके बाद पांचों भाइयों ने उसके व उसके भाई के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसे व उसके भाई से गाली गलौच भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उन्हें धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। गांधी नगर थाना की जांच अधिकारी बृजेश रानी का कहना है कि आरोपी पांचों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed