{"_id":"646d26f98e7fb0935e044d19","slug":"five-and-a-half-lakh-cheated-on-the-pretext-of-sending-abroad-yamuna-nagar-news-c-18-1-130004-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख ठगे
Wed, 24 May 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्ट्डी बेस पर विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों ने महलांवाली निवासी राहुल कुमार से लगभग साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। लेकिन आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राहुल कुमार ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2017 में उसे पढ़ने के लिए विदेश जाना था। इसके लिए 10 नवंबर 2017 को वह यूरोप स्ट्डी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड यूरोपियन ग्लोबल लुधियाना की शाखा सेक्टर 118 मोहाली स्थित टीडीआई बिजनेस सेंटर में गया। वहां उसकी मुलाकात सेंटर की काउंसलर रूपिंद्र कौर व राजविंद्र कौर से हुई। उनके साथ उसने स्ट्डी वीजा पर शेंगेन क्षेत्र के देश लातविया जाने के लिए बातचीत की। इस पर छह लाख रुपये खर्च आने की बात कही। इसमें उसकी फाइल चार्ज व कॉलेज फीस भी थी। दोनों ने उससे दस्तावेज प्रोसेंसिंग फीस के लिए 64 हजार रुपये मांगे। आरोपियों ने उसे वहां की इंचार्ज शिल्पा राठौर से मिलवाया।
उसने बताया कि लातविया देश में जाने में अभी दिक्कत आ रही है। वह उसका दाखिला गणराज्य यूरोप महाद्वीप के देश चेकिया के कॉलेज में करवा देते है। आरोपियों ने वहां के कॉलेज में पढ़ाई के लिए उससे 430850 रुपये फीस मांगी। वह फीस उसने 23 जुलाई 2018 को उनके बताए खाते में जमा करवा दी। वह 14 मार्च 2019 को अपनी फाइल जमा करवाने के लिए चेकिया की एंबेसी न्यू दिल्ली में गया तो वहां स्टाफ ने बताया कि वह कॉलेज उनकी सूची के अनुसार फर्जी है। बात करने पर आरोपियों ने उसे अपने मुख्य कार्यालय लुधियाना बुलाया। जहां उसकी बातचीत हरप्रीत सिंह व अमनदीप सिंह से हुई। हरप्रीत सिंह ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर और अमनदीप ने सहायक डायरेक्टर बताया। दोनों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे जर्मनी देश में स्ट्डी बेस पर भिजवा देंगे। लेकिन आरोपियों ने उसे जर्मनी भी नहीं भेजा। फिर उसे यूक्रेन भेजने की बात कहने लगे। यूक्रेन वीजा के लिए उससे 55 हजार रुपये और मांगे। आरोपियों ने उसे कहा कि कोविड-19 के कारण फिलहाल सभी फ्लाइट बंद है।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने 16 नवंबर 2020 को उसका यूक्रेन का वीजा लगवा दिया और उसे कहा कि 14 जनवरी 2021 को यूक्रेन जाने के लिए एयरफ्रांस एयरलाइन की टिकट करवा लो। टिकट लेने के बाद वह 14 जनवरी 2021 को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो बोर्डिंग पासिंग के दौरान वहां नियुक्त स्टाफ ने उसे हवाई जहाज में चढ़ने से मना कर दिया। वापस आकर उसने आरोपियों से संपर्क किया और अपने रुपये मांगे। लेकिन आरोपियों ने देने से मना कर दिया। इस तरह आरोपियों ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 549850 रुपये ठग लिए। शिकायत पर सदर जगाधरी पुलिस ने मामले में यूरोपियन ग्लोबल लुधियाना के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह, सहायक डायरेक्टर अमनदीप सिंह, राजविंद्र कौर व शिल्पा राठौर पर धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।