फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fishermen will get soil and water testing report immediately: Shyam Singh

मत्स्य पालकों को तुरंत मिलेगी मिट्टी, जल परीक्षण रिपोर्ट : श्याम सिंह

Mon, 31 Mar 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fishermen will get soil and water testing report immediately: Shyam Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला मत्स्य अधिकारी कार्यालय में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य किसानों की कार्यशाला हुई। इसमें कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में तीन मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशाला वैन खरीदी जाएगी, जिसके माध्यम से किसानों को मिट्टी व जल परीक्षण की सुविधाएं उनके तालाब पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
मिट्टी व जल परीक्षण रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध करवा दी जाएगी। इससे उनको मिट्टी व जल परीक्षण के लिए किसी लैब में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे निश्चित ही उनकी मछली तथा झींगा उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। मंत्री राणा ने बताया कि हरियाणा राज्य में वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक 56332 एकड़ जल क्षेत्र को मत्स्य पालन के अधीन लाकर 2.19 लाख टन मत्स्य उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक 5658 एकड़ खारे पानी से प्रभावित जल क्षेत्र को मछली व झींगा पालन के अधीन लाकर अब तक 14921 टन मछली व झींगा उत्पादन किया गया है। आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान मछली व झींगा किसानों को विभाग द्वारा सोलर सिस्टम पर दस किलोवाट क्षमता से बढ़ाकर 30 किलोवाट क्षमता तक 60 प्रतिशत की दर से अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस दौरान विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने भी विचार रखे। इस मौके पर जिला मत्स्य अधिकारी दिलबाग सिंह, सेवा सिंह, सुमेर चंद सहित लगभग 300 मत्स्य किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी के गरवा में 98.90 करोड़ से लगेगा केंद्र
जिला भिवानी के गांव गरवा उपमंडल सिवानी में 24.5 एकड़ भूमि में विभाग द्वारा झींगा एवं मछली उत्पादन की उत्पादकता बढ़ाने के लिए एकीकृत एक्वा पार्क उत्कृष्टता केंद्र 98.90 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग द्वारा बनाया जाएगा। इसके लिए 42.00 करोड़ रुपये जमा करवा दिए गए हैं। झींगा व मछली पालन को बढ़ाने के लिए सिरसा जिले में 20-25 एकड़ भूमि में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए सिरसा जिले में जमीन लेने के लिए प्रयास जारी है। जमीन उपलब्ध होने पर उक्त उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed