फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   First aid information given to students

Yamuna Nagar News: छात्राओं को दी प्राथमिक उपचार की जानकारी

Sat, 18 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
First aid information given to students
सीपीआर के बारे में जागरूक करते रेडक्रॉस के अ​धिकारी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हिंदू कन्या महाविद्यालय जगाधरी में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से सीपीआर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। आयोजन महाविद्यालय की यूथ रेडक्रॉस इकाई ने किया। छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में प्राथमिक उपचार व जीवनरक्षक तकनीक की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मोनिका खुराना व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सचिव रणदीप सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया से जिला प्रशिक्षण अधिकारी शशिभूषण ने छात्राओं को सीपीआर तकनीक की जानकारी दी। उसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया। उन्होंने बताया कि हृदयगति रुक जाने, डूबने, बिजली के झटके या सांस रुकने जैसी स्थिति में तुरंत सीपीआर दिया जाए तो पीड़ित की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

छात्राओं को यह भी सिखाया कि किसी बेहोश व्यक्ति की नाड़ी जांचने, सांस का निरीक्षण करने व छाती पर सही तरीके से दबाव देने की प्रक्रिया कैसे की जाती है। यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. सोनिया शर्मा ने कहा कि सीपीआर का ज्ञान केवल चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए नहीं बल्कि हर नागरिक के लिए आवश्यक है। जसबीर सिंह, तनु उप्पल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed