फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing was done by threatening to argue with the girl

लड़की से बहस करने पर गोली मारने की धमकी देकर की थी घर पर फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Firing was done by threatening to argue with the girl
सीआईए वन की टीम ने शहर की शर्मा गार्डन में आधी रात को अरविंद्र सिंह के मकान पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने ईस्ट भाटिया नगर निवासी गगन उर्फ गुरविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी ने स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की से बहस करने पर स्कूल में ही पढ़ने वाले अरविंद्र सिंह के बेटे को गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद घर पर आकर फायरिंग की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए वन नरेंद्र खटाना ने बताया कि बुधवार की रात करीब एक बजे फायरिंग करने गगन अपने साथियों के साथ बाइक पर आया था। उसने अरविंद्र सिंह के मकान पर कई राउंड फायरिंग की थी। आरोपी की उनके बेटे देवेंद्र सिंह के साथ स्कूल की किसी लड़की को लेकर रंजिश है। इस रंजिश में ही यह वारदात की गई। अरविंद्र सिंह डीजे साउंड का कार्य करते हैं। उनका 17 वर्षीय बड़ा बेटा निजी स्कूल में 12वीं का छात्र हैं। बुधवार की रात को ही देवेंद्र के मोबाइल पर गगन का फोन आया था। जिससे उसकी किसी लड़की का नाम लेकर बहस हुई। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसे घर आकर गोली मार देगा। इसके बाद करीब एक बजे उनके घर के सामने दो बाइकों पर चार युवक पहुंचे। गालियां देते हुए फायरिंग करने लगे। जब अरविंद्र व उसका बेटा दरवाजे पर आए, तो आरोपियों ने कई राउंड फायर किए थे। गनीमत रही कि गोलियां उन्हें नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी गगन उर्फ गुरविंद्र का नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed