फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Firing in two groups for liquor shop in yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: शराब ठेके को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, आधे घंटे में 100 राउंड गोलियां चलीं

Mon, 31 May 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 May 2021 11:47 AM IST
सार

सुढैल गांव में चार कारों में आए बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग में एक युवक जख्मी हो गया है।  पुलिस के अनुसार कई तरह की पिस्टल से गोलियां चलाई गई हैं।
 

विज्ञापन
Firing in two groups for liquor shop in yamunanagar of Haryana
जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यमुनानगर में शराब कारोबारी दो गुटों में शनिवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इससे सुढैल गांव में दहशत का माहौल है। 4 कारों में आए बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक 100 से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाब में गांव निवासी एक शराब कारोबारी के कारिंदों ने भी फायरिंग की। इस गोलीबारी में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। 

विज्ञापन


दिन निकलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई थानों के प्रभारी सहित सीआईए-वन, सीआईटू-2, डिटेक्टिव सहित स्पेशल स्टाफ प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही गांव पुलिस छावनी में बदल गया। पुलिस को 9 एमएम, 32 बोर, 315 बोर की गोलियों के करीब 15 खोल मौके से बरामद हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में सचिन पंडित की शिकायत पर विपिन महंत सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में गांव गुंदियाना निवासी रोहित ने कहा है कि उसने मुस्तफाबाद सर्कल में शराब का ठेका लेने के लिए आवेदन किया हुआ है। गांव सुढैल निवासी सचिन पंडित उसका दोस्त है और वह शराब का कारोबार करता है। उसके पास सचिन का फोन आया था कि लाडवा निवासी विपिन महंत उसके साथ फोन पर गाली-गलौज कर रहा है। वह 29 मई को सचिन के घर गया था। मौसम खराब होने की वजह से रात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को करीब डेढ़ बजे वह कार से घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान दूसरे कारोबारी गुट का लाडवा निवासी विपिन महंत 4 गाड़ियों से वहां पहुंच गया और उन पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली रोहित उर्फ लोटन की छाती में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सक उसकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं।

 

पुलिस को गांव सुढ़ैल में गोलीबारी की सूचना मिली है। मौका मुआयना कर करीब 15 खोल बरामद किए गए हैं। फायरिंग के दौरान कई तरह की पिस्टल का प्रयोग किया गया है। मामला शराब कारोबारियों की रंजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने शिकायत पर विपिन महंत सहित 10-12 अन्य लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। - प्रमोद कुमार, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed