{"_id":"3bdcab56608e43bdb742d525e33037a3","slug":"firing-farmer-yamuna-nagar-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पर किया फायर, हाथ में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर किया फायर, हाथ में लगी गोली
अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Sun, 23 Mar 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में सवार होकर खेत जा रहे किसान पर बाइक सवार युवक फायर कर मौके से फरार हो गए।
गोली किसान के हाथ में जा लगी। इसके बाद कार में सवार किसान के साथी ने उसे अस्पताल पहुंचाया और इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शनिवार को पुलिस ने किसान के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम गांव रामखेड़ी निवासी देवेंद्र सिंह साथी लाभ सिंह के साथ कार से खेत के जा रहे थे। रास्ते में बुड़िया में गांव रतनगढ़ के समीप वह कार से पेशाब करने के लिए उतर गए।
इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उस पर फायर कर दिया, गोली उनके हाथ में जा लगी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर कार में बैठे किसान के साथी लाभ सिंह बाहर आए और देवेंद्र सिंह के चीखने की आवाज सुनकर उस ओर दौड़ पड़े।
लाभ सिंह ने देखा कि गोली देवेंद्र के हाथ में लगी है। उन्होंने तुरंत देवेंद्र को कार में बैठाया और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इस संबंध में उनके परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया, लेकिन मौके से कोई सुराग नहीं मिल पाया। पुलिस ने शनिवार को देवेंद्र सिंह के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।