{"_id":"672d1c31fe2ed7eb4b02b7b4","slug":"fire-in-battery-shop-explosion-causes-panic-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-128066-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बैटरी की दुकान में आग, धमाके से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बैटरी की दुकान में आग, धमाके से अफरातफरी
Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वीरवार देर शाम विश्वकर्मा चौक पर बैटरी की दुकान से घना धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कुछ मिनटों में आग की लपटें निकलने लगी। लपटे देख कर हर कोई उस तरफ दौड़ पड़ा। मौके पर जाकर देखा तो बैटरी की दुकान भीषण आग लगीथी। आग के कारण चारों तरफ अफरातफरी मच गई। साथ लगती अन्य दुकानों के दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के स्विच ऑफ कर दिए ताकि आग के कारण उनकी दुकान को नुकसान न हो सके।
लोगों ने दुकान के अंदर लगी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी अधिक थी, काबू पाना मुश्किल था। इसी दौरान किसी ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। कुछ ही मिनटों बाद दमकल कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। हालांकि कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में एक और गाड़ी बुलाई गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकान कैंप निवासी रमेश कुमार की बताई जा रही है। दुकान में ही कुछ पुरानी बैटरी पड़ी थी। रात को करीब साढ़े आठ बजे अचानक दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें देखकर अफरातफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग बुझने के बाद टीम ने आग लगने के कारणों की जांच की। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग से दुकान में काफी नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। एफएसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुरानी बैटरियों में आग लगी थी। कुछ बैटरी फट गई। इससे तेज आवाज भी हुई। धमाका सुननकर आसपास के लोग भी घबरा गए थे। गनीमत यह रही बैटरी की दुकान में आग लगने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।