{"_id":"65caa89ecf53336bcf0d5f16","slug":"fire-fighters-demonstrated-for-demands-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-113934-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगों के लिए दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगों के लिए दमकल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
यमुनानगर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के दमकल कर्मी 16 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। ये जानकारी हरियाणा अग्निश्मन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि जन विरोधी नीतियों के विरोध में कर्मचारी सड़कों पर रोष मार्च निकालेंगे। इससे पूर्व सोमवार को जिले के सभी दमकल केंद्रों के कर्मचारियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर प्रदर्शन किया।
महासचिव मांगे राम तिगरा, जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कहा कि दमकल कर्मचारी का आग बुझाने का कार्य जोखिम भरा है, इसके लिए कर्मचारी को शारीरिक तौर से फिट व भारी वाहन चलाने में दक्षता व अनुभव होना जरूरी है, लेकिन इस भर्ती में अभ्यर्थियों का न फिजिकल टेस्ट लिया गया और न ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ जल्द सरकार को पत्र लिख भर्ती निरस्त कर वर्षों से लगे अनुभवी कच्चे दमकल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग करेगा। इस मौके पर अमित कांबोज, वीरेंद्र धीमान, भोपेश शर्मा, छछरौली से सोनू, प्रदीप कुमार, विक्की वालिया मौजूद रहे।
-- -- --