फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   fire, co. oprative bank, crime, yamunanagar, haryana

तिजोरी नहीं खुली तो चोरों ने बैंक में लगाई आग, रिकार्ड जला

Fri, 18 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Fri, 18 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fire, co. oprative bank, crime, yamunanagar, haryana
आग - फोटो : yamunanagar
यमुनानगर/जठलाना। रादौर खंड के संधाली स्थित को-आपरेटिव बैंक की शाखा में बुधवार की रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे तिजोरी नहीं खोल पाए। चोरों ने बैंक में आग लगा दी, जिससे बैंक का सारा रिकार्ड व अन्य सामान जल गया। बैंक में रखे एक हजार डीएपी खाद के कट्टों में आग लगने से लाखों रुपये की खाद नष्ट हो गई। बैंक के तीन कंप्यूटर बैंक के पीछे बने जोहड़ से मिले हैं।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी अजय राणा, थाना जठलाना प्रभारी ऋषि कुमार, को-आपरेटिव बैंक के एमडी हरिमोहन गोदारा व सहायक मैनेजर बिजेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सीन ऑफ क्राईम की टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार की शिकायत पर बैंक में चोरी व आग लगाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन



को-आपरेटिव बैंक, संधाली के कैशियर अमर सिंह ने बताया कि वीरवार की सुबह सवा नौ बजे बैंक का चपरासी मान सिंह  बैंक खोलने आया था। उसने देखा कि बैंक के ताले टूटे हुए हैं और बैंक के अंदर आग लगी हुई है। चपरासी ने तुरंत इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। जिसके बाद वह खुद मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों व पुलिस को दी। बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि  बैंक मेें किसानों के लेनदेन का रिकार्ड था, जो जल चुका है। लेकिन उस लेनदेन की दूसरी फाइल उनके पास सुरक्षित हैं। वहीं बैंक में एक हजार डीएपी खाद के कट्टे मौजूद हैं। जिनमें से आधे से ज्यादा आग लगने से खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में सुरक्षा के लिए चार कैमरे लगाए गए थे, जिन्हें चोरों ने तोड़ दिया। बैंक में चार कंप्यूटर थे, जिनमें से तीन कंप्यूटरों को चोरों ने तोड़कर पास के जौहड़ में फेंक दिया है। बैंक के भीतर से एक लोहे की राड मिली है। यह राड कुछ दिन पहले गांव संधाली के मैरिज पैलेस से चोरी हुई बताई जा रही है। चोरों ने बैंक में रखी तिजोरी को खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे इसे खोल नहीं पाए। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बैंक में आग लगाने वाले आसपास के हो सकते हैं। मैनेजर ने बताया कि बैंक की ओर से किसानों को 9 करोड़ रुपये लोन के तौर पर दिए गए हैं। वहीं बैंक में ग्रामीणों का करोडों रुपया भी जमा है। आग लगने के बावजूद बैंक के पास सभी प्रकार के रिकार्ड की कापियां मौजूद हैं।


26 दिसंबर 2014 को चोरों ने गुमथला के ओबीसी बैंक में लगाई थी आग
लगभग सवा साल पहले चोर 26 दिसंबर 2014 की रात को चोर चोरी के इरादे गुमथला स्थित ओबीसी बैंक में घुसे थे। बैंक में नगदी चुराने में असफल रहने पर चोरों में बैंक में आग लगा दी थी, जिससे बैंक का अधिकतर रिकार्ड जल गया था। चोरों ने बैंक के सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था। गुमथला बैंक से संधाली गांव की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। पुलिस ने अपनी जांच इस दिशा में भी केंद्रित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed