फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire broke out in sheds, goods burnt to ashes

Yamuna Nagar News: छानों में लगी आग, सामान जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in sheds, goods burnt to ashes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। खंड के ममली वाला गांव में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग इस कद्र तांडव मचाया की एक के बाद एक सामान जलता गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन आग ने इस कद्र तांडव मचाया कि घरेलू सामान, ट्रॉली, बोगी व किसानों के भूसे के छप्पर जलकर राख हो गए। इतना ही नहीं इस आग की लपेटों में खड़ी स्कॉर्पियो में भी आग लगने से उसका एक तरफ का हिस्सा भी बुरी तरह से जल गया। उधर जैसे ही आग लगी। आसपास हड़कंप मच गया। हालांकि पहले तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों को हुआ नुकसान
वहीं आग में अमरनाथ की भूस की छान, सुरेश कुमार, जयपाल, मांगेराम, काका की भूस की भी छान में आग लग गई। आग में रमेश की एक ट्राली, एक बुग्गी जल गई तथा स्कॉर्पियो गाड़ी की भी एक साइड में आग लग गई। वहीं आग लगने से ग्रामीणों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों ने सरकार से उन्हें हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उधर प्रतापनगर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया की गुलाबगढ़ का पुराना स्कूल है जिसमें कोई क्लास नहीं लगती। यहां पर चार दिवारी के अंदर खड़े घास फूंस व पेड़ों में अचानक आग लग गई। मौका पर फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया गया जिस पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed