फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fire brigade and corporation employees sitting on a two-day hunger strike with demands

मांगों लेकर दो दिवसीय भूखहड़ताल पर बैठे दमकल व निगम कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fire brigade and corporation employees sitting on a two-day hunger strike with demands
यमुनानगर। फायर ब्रिगेड दमकल कर्मियों के रुके हुए चार माह के वेतन को जारी करने समेत अन्य मांगों के संबंध में नगरपालिका और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय गेट पर दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

25 अप्रैल और 17 अगस्त 2020 को हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करवाने, अग्निशमन विभाग को वापस निकाय विभाग में मर्ज करने, डोर टू डोर के बर्खास्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने और अन्य मांगों के संबंध में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अनशन स्थल पर चार महिला और 20 पुरुष कर्मचारियों को गले में माला पहनाकर बैठाया गया। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की बीजेपी और जेजेपी गठबंधन सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। शाखा प्रधान जनकराज की अध्यक्षता में शुरू हुई भूख हड़ताल के पहले दिन संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा द्वारा किया गया।
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, शाखा वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, मुख्य सलाहकार राजकुमार ससौली, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, उपप्रधान पपला, सदस्य लोकेश शर्मा, श्रीकांत और अन्य नेताओं ने हड़ताली कर्मचारियों को अपने संबोधन में सरकार पर कर्मचारी और दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार में ग्रुप डी की भर्ती में एक भी सीवर मैन और सफाई कर्मचारी की भर्ती सरकार ने नहीं की उल्टा एक्स ग्रेशिया में नौकरी लगने वाले सीवर मैन के आश्रितों को सीवरमैन के पद पर नियुक्ति देने पर ही पाबंदी लगा दी है। इसके इलावा पे-रोल कर्मचारियों को समान काम समान वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौडे व रिटायर्ड संघ जिला सचिव जोत सिंह ने बताया कि 2014 में भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता के साथ वादे किए थे कि सरकारी विभागों में से ठेका प्रथा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रेस प्रवक्ता गुलशन भारद्वाज ने बताया कि हरियाणा फायर सर्विस में लगे नियमित,पे-रोल और आउटसोर्सिंग पर लगे फायरमैन,फायर चालक और फायर ऑपरेटर को पांच महीने से वेतन नहीं मिला। कर्मचारी ब्याज पर पैसे लेकर अपने परिवार को परिवार को रोटी खिला रहे हैं। जो कर्मचारी अपनी जान को खतरे में डालकर जनता को सेवा सुरक्षा दे रहे हैं। उनकी सरकार को कतई चिंता नहीं है। फायर ब्रिगेड में नियमित कर्मचारियों को पुराने जमाने से मात्र 20 रुपये धुलाई भत्ता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगर हरियाणा सरकार ने हमारी मांगों की तरफ जल्दी ध्यान नहीं दिया तो 2-3 मार्च की दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के बाद नगरपालिका व फायर बिग्रेड के कर्मचारी भारी संख्या में इकट्ठे होकर छह मार्च को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के आवास हिसार का घेराव करने के लिए रवाना होंगे। भूख हड़ताल में नगरपालिका शाखा उपप्रधान संतोष कुमार, राजबाला, जीतो देवी, कमलेश, राजबाला, मोहन, सुरेंद्र, रविंद्र, अर्जुन, सुदेश पाल, दिलीप, मुकेश, रिंकू, रणबीर, राजू, अविनाश, काका, सुभाष, मानसिंह, रिपन कंबोज, वीरेंद्र शर्मा, राजविंद्र सिंह माना, सुखबीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed