फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR registered against five including constable on dowry harassment charges

Yamuna Nagar News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में काॅस्टेबल समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Mar 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against five including constable on dowry harassment charges
यमुनानगर। संजय विहार कॉलोनी निवासी महिला ने उत्तर प्रदेश पुलिस के डायल-112 पर तैनात एक कांस्टेबल समेत उसके परिवार के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है हैं। गांधी नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति अभिषेक, ससुर दुर्गा प्रसाद, सास गीता, ननद श्वेता और ननदोई प्रदीप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शिकायत में संजय विहार कॉलोनी निवासी रोशनी सिंह ने बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को अभिषेक सिंह निवासी गांव रहरवा, थाना महाराजगंज, जिला अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के साथ आजमगढ़ में हुई थी। अभिषेक सिंह उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के थाना बैरिया क्षेत्र में डायल-112 पर कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। रोशनी के अनुसार शादी के पहले से ही ससुर दुर्गा प्रसाद और पति अभिषेक कार खरीदने के लिए 10 लाख रुपये नकद की मांग कर रहे थे। रिश्ता टूटने के डर से उसके पिता ने 3 जनवरी 2024 और 13 फरवरी 2024 को आरटीजीएस के माध्यम से 5-5 लाख रुपये पति के बैंक खाते में भेज दिए। पीड़िता का आरोप है कि पैसे लेने के बाद भी ससुराल पक्ष ने कार लोन पर खरीदी और बाद में लोन की किस्तों के लिए भी उससे और उसके परिवार से पैसे मांगते रहे। महिला का आरोप है कि उसका ससुर शराब के नशे में उसे जमीन पर गिराकर लातों से पीटता था। इसमें पति, सास, ननद और ननदोई भी उसका साथ देते थे। 11 जुलाई 2024 को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह यमुनानगर स्थित अपने मायके आ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed