फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR Registered Against Factory Owner for Negligence

Yamuna Nagar News: फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी

Sat, 02 May 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 02 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
FIR Registered Against Factory Owner for Negligence
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की शिवपुरी कॉलोनी के पास स्थित फैक्टरी में आरा मशीन में फंसने से हुई मजदूर की मौत मामले में पुलिस ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक के भतीजे सोम पंडित ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शिव कॉलोनी निवासी वीरभान ने कई बार फैक्टरी मालिक रवि टाबर को मशीन की खराब हालत के बारे में अवगत कराया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि मशीन से हादसे का खतरा बना हुआ है, लेकिन आरोप है कि मालिक ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

वीरवार को रोजाना की तरह काम के दौरान अचानक आरा मशीन ने वीरभान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वीरभान करीब 17 वर्षों से आशीर्वाद आरा मशीन में कार्यरत था। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर फैक्टकी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फैक्टरी में सुरक्षा मानकों और मशीन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed