फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR lodged for setting fire to garbage dump

Yamuna Nagar News: कचरे के ढेर में आग लगाने पर प्राथमिकी

Tue, 19 May 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 19 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for setting fire to garbage dump
शहर में कूड़े में लगाई गई आग को बुझाता कर्मचारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के थापर कॉलोनी पार्क के पास सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान लगे कचरे के ढेर में आग लगाने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया की शिकायत पर की है। यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान में लिया।
कचरे के ढेर में आग लगाने की सूचना पर मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया व अन्य की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी बुलाकर पहले आग को बुझाया गया। इसके बाद कचरा साफ किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पहले अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण शहर में जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए थे। 14 मई को मांगों पर सहमति बनने पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित हो गई थी। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने शहर से गंदगी साफ करने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर व आयुक्त के मार्गदर्शन में दिन रात शहर से कचरे के ढेर साफ किए जाने लगे। 16 मई को वार्ड आठ के थापर कॉलोनी में किसी ने कचरे के ढेर में आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने कचरे में आग लगने की सूचना दमकल विभाग व दोनों मुख्य सफाई निरीक्षकों को दी।

इसके बाद निगम अधिकारी व दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। इसकी सूचना थाना शहर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। निगम द्वारा जेसीबी व डंपर की मदद से मौके से कचरे का ढेर साफ कराया गया। सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया ने बताया कि कचरे के ढेर में आग लगने के कारण धुएं से वातावरण भी दूषित हुआ और आमजन को भी परेशानी हुई। यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी संज्ञान में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed