फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   FIR against husband and five others for triple talaq and dowry harassment

Yamuna Nagar News: तीन तलाक, दहेज प्रताड़ना में पति सहित पांच पर प्राथमिकी

Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
FIR against husband and five others for triple talaq and dowry harassment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ तीन तलाक देकर घर से निकालने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, देवर द्वारा दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पति, सास, ससुर, देवर और एक अन्य महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह वर्ष 2023 में हुआ था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति और ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब छह माह बाद उसे पता चला कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और ससुराल पक्ष ने भी पति का साथ दिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद पति उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई और पति ने साफ कहा कि वह दूसरी महिला से प्रेम करता है और उसी से शादी करना चाहता है। जून 2024 में महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन इस दौरान ससुराल पक्ष ने उसकी कोई देखभाल नहीं की और अस्पताल का पूरा खर्च मायके वालों को उठाना पड़ा। इसके बाद महिला पर मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को विवाद के दौरान पति ने उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने की बात कही तथा उसे घर से निकालने का प्रयास किया। महिला ने देवर पर भी अकेला पाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। डर के कारण वह चुप रही, लेकिन गर्भवती होने पर ससुराल पक्ष ने जबरन दवाई देकर गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed