फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Financier of the tampering of women councilors

फाइनेंसर ने की महिला पार्षद से छेड़छाड़

Thu, 19 Jun 2014 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी।
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी। Updated Thu, 19 Jun 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
Financier of the tampering of women councilors
नगर निगम की एक महिला के साथ सेक्टर-17 में एक फाइनेंसर द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

शहर पुलिस को दी शिकायत में महिला पार्षद ने कहा कि उसका पति जेल में हैं। पति के केस के सिलसिले में उसे लोगों से मिलना पड़ता है। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात कलावड़ निवासी फाइनेंसर संदीप राणा से हुई थी, जिसका कार्यालय सेक्टर-17 में हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि 17 जून को फाइनेंसर संदीप ने उसके मोबाइल पर फोन किया और अपने कार्यालय में आने के लिए कहा। उसके पति के केस के सिलसिले में बात की जा सकें। पीड़िता के मुताबिक जब वह सेक्टर-17 स्थित संदीप राणा के कार्यालय में पहुंची, तो वह अकेला था। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ देर तक फाइनेंसर ने उसके साथ नॉर्मल बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह उसके पास आकर बैठ गया और उसे अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाने का प्रयास करने लगा। जब उसने उसे ऐसा करने से मना किया, तो संदीप ने उसे धक्का देकर सोफे पर गिरा दिया, जहां पर उसके साथ अश्लील हरकत की।

किसी तरह से वह फाइनेंस के कार्यालय से बाहर आई। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।


शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने वार्ड नंबर-12 पार्षद प्रिया की शिकायत पर फाइनेंस संदीप राणा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed