{"_id":"6a762ecc1861fa77ec063dea","slug":"fill-the-jails-protest-to-be-held-on-the-10th-if-demands-are-not-met-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160877-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मांगें पूरी न होने पर 10 को करेंगे जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मांगें पूरी न होने पर 10 को करेंगे जेल भरो आंदोलन
Sat, 08 Aug 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मांगों को लेकर दमकल कर्मचारियों की हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। सोमवार को कर्मचारी जेल भरो आंदोलन करेंगे। कर्मचारी संगठनों ने मांगें पूरी न होने पर हड़ताल अनिश्चितकाल बढ़ाने की चेतावनी भी दी है। दूसरी तरफ आपातकालीन सेवा बहाल करने के लिए प्रशासन की ओर से रोडवेज से दस चालकों की ड्यूटी दमकल में लगाई गई है। दमकल विभाग के 91 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
हड़ताल को लेकर दमकल कर्मचारियों ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय पर और सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर सुबह से शाम तक धरना दिया। इस दौरान का कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल का नेतृत्व जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने किया। यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों की जिन मांगों पर सहमति जताई थी, वह लागू करने के लिए अभी तक आदेश जारी नहीं किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बार-बार आश्वासन देकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही है।
समझौते के तहत फायर विभाग के ड्राइवरों और फायरमैनों को 30 जून तक नियमित करने, कर्मचारियों को 7,500 रुपये वर्दी भत्ता और 5,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने पर सहमति बनी थी। इस दौरान जिला सचिव सतीश कुमार, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल शाखा से किशोर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष ललित कुमार, उपप्रधान तेजिंद्र सिंह, अमित कुमार, सुखबीर सिंह, जगविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विक्रम सिंह, विनोद कुमार, पंकज कश्यप, बृजभूषण, कुलदीप, नरेश कुमार, सतीश कुमार और भूपिंद्र थापा ने कहा कि यदि शनिवार तक मांगें पूरी नहीं की गई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन को लेकर चर्चा की।