फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fifth phase of ITI admission completed, 30 seats remained vacant in this too

आईटीआई दाखिला का पांचवां चरण पूरा, इसमें भी 30 सीट रह गई खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Fifth phase of ITI admission completed, 30 seats remained vacant in this too
आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया का पांचवां चरण वीरवार को पूरा हो गया। इस चरण में भी विद्यार्थियों की संख्या काफी कम रही। पांचवें चरण में कुल 267 में से 191 सीट ही विद्यार्थियों को अलॉट की गई थीं। हालांकि इस चरण में सबसे ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए, लेकिन सबसे छोटी वरीयता सूची होने के बावजूद भी 17 ने दाखिला नहीं लिया। इस दौरान कुल 174 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब विभाग की ओर से दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अब छठा चरण चलाया जा रहा है। विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। छठा चरण ऑफलाइन चलाया जाएगा। इस चरण में पूर्व व नए सभी विद्यार्थी आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं। वहीं वीरवार को पांचवां चरण पूरा हो गया। 28 से 30 नवंबर को विद्यार्थियों को सीधा दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
125 में से पहुंचे 101 को मिला प्रवेश
पांचवें चरण का वीरवार को अंतिम दिन रहा। इस दिन कुल 125 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच होनी थी। परंतु इस दौरान 108 विद्यार्थी दस्तावेज जांच के लिए पहुंचे। जिसमें से सात विद्यार्थियों को आईटीआई में प्रवेश के लिए अयोग्य पाया गया। इसके बाद 101 विद्यार्थियों को दाखिला दे दिया गया। इस चरण में भी 30 सीट खाली रह गई। बुधवार की प्रक्रिया में 66 में से 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस चरण में कुल 191 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। जबकि कुल 161 विद्यार्थियों को दाखिला दिया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स
आवेदन के साथ ही दिया जाएगा प्रवेश
आईटीआई संस्थान की कुल 96 सीट खाली हैं। जिसके लिए विभाग की ओर से छठा चरण चलाया जाएगा। विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चरण तीन दिन का होगा जो 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। इसमें (ऑन द स्पॉट) आवेदन के साथ ही दाखिला दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में विद्यार्थी नए व पुराने आवेदन पर प्रक्रिया में भाग सकेंगे। वहीं दाखिला नई व पुरानी मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिसमें किसी प्रकार का कोई आरक्षण नहीं लागू होगा। इसके लिए विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे संस्थान पहुंचकर मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। वहीं सभी मूल दस्तावेज लेकर आने होंगे। संस्थान में ही ऑनलाइन या नकद फीस जमा करवाई जाएगी। संस्थान में रिक्त सीट की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सहायता केंद्रों पर तैनात रहेंगे कर्मचारी
दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए संस्थान में सहायता केंद्र बनाए गए हैं। विभाग के निर्देशानुसार रविवार से छठे चरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी न हो इसके लिए शनिवार को छुट्टी के दिन भी सहायता केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। विद्यार्थी संस्थान पहुंचकर दाखिला संबंधी पूछताछ कर सकते हैं।

वर्जन
दाखिला प्रक्रिया का पांचवां चरण पूरा हो गया है। इस दौरान कुल 161 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। विभाग की ओर से छठा चरण करवाए जाने के निर्देश हैं। यह चरण 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। जिसमें साथ के साथ विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। रविवार को भी संस्थान लगेगा।
मनदीप सिंह बेनीवाल, नोडल अधिकारी एवं प्रिंसिपल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed