{"_id":"65caaaf4da5dc84b600c5324","slug":"fifth-accused-of-cheating-american-citizen-of-crores-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-113982-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अमेरिकी नागरिक से करोड़ों की ठगी का पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अमेरिकी नागरिक से करोड़ों की ठगी का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Feb 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। क्रिप्टाेकरेंसी के जरिये अमेरिकी नागरिक मरले ली कारेजवो से लगभग 12 करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आंबेडकर पुरम निवासी राजू पाटी के रूप में हुई।
आरोपी राजू पाटी हवाला का कार्य करता है। उसने ही ठगी की रकम को हवाला के जरिये डॉलर से रुपयों में बदला था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य आरोपियों तक पहुंचा जाएगा। पुलिस के अनुसार यह एक बड़ा गिरोह है। जो देश ही नहीं विदेशी लोगों से भी साइबर ठगी करता है। मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।
-- -- -- -- -- -
ये है मामला
अमेरिका के फ्लाेरिडा निवासी मरले ली काेरेजवो अमेरिकी सेना से सेवानिवृत्त है। सितंबर 2022 में उनके पास अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वालों ने खुद को बैंक कर्मी बताया। उन्होंने उसे बातों में उलझाकर बैंक संबंधी जानकारी ली और कंप्यूटर के जरिये बिटक्वाइन खाते को हैक कर लिया। जिसके माध्यम से उससे करीब 13 लाख डालर यानि लगभग 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में मरले ली काेरेजवो ने अमेरिका में केस दर्ज करवाया था। जांच में सामने आया कि भारत से यह धोखाधड़ी हुई है, क्योंकि जिन खातों में रकम गई थी। वह भारत के थे। मरले लीज कोरेजवा के अधिवक्ता निहार अग्रवाल ने कोर्ट के आदेश पर साइबर क्राइम थाना में विक्रमजीत सिंह सहित दो महिलाओं आंचल मित्तल और सरिता के विरुद्ध केस दर्ज कराया। इसके बाद से ही पुलिस तफ्तीश कर रही है। इस केस में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

12सीटीके51..दक्षिण अफ्रीका से भारत पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के लिए यज्ञ व सम्मान समारोह हुआ। स्रोत:
विज्ञापन