{"_id":"69dea4fadb9043ac010ed99a","slug":"fifth-accused-arrested-in-firing-incident-at-former-mlas-factory-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-154362-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक की फैक्टरी पर फायरिंग का पांचवां आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक की फैक्टरी पर फायरिंग का पांचवां आरोपी काबू
विज्ञापन
गांव धौडंग मे पश्चिमी यमुना नहर किनारे कार्रवाई करती सीआईए की टीम। आर्काइव
यमुनानगर। पूर्व विधायक की फैक्टरी पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रादौर निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी कुख्यात नोनी राणा गैंग से संबंध रखता है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।
सीआईए-टू के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रोहित का संबंध विदेश में बैठे मोनू और कार्तिक गुर्जर गिरोह से भी है। सीआईए-टू के प्रभारी ने बताया कि आरोपी केवल गिरोह के संपर्क में ही नहीं था, बल्कि अवैध हथियारों की सप्लाई में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इतना ही नहीं, रोहित जेल में बंद अपराधियों की पैरवी करने में भी शामिल रहा है, जिससे पुलिस को यह संकेत मिल रहा है कि वह अपराधियों और बाहरी नेटवर्क के बीच एक अहम कड़ी के रूप में काम कर रहा था। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं और उनका नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि हथियार सप्लाई चेन, गिरोह के सक्रिय सदस्यों और फायरिंग की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।
गत सप्ताह है पुलिस ने इसी मामले में हर्ष व अभिषेक को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को कांजनू गांव के पास मुठभेड़ में पकड़ा गया था। गोली लगने से हर्ष घायल हो गया था जो अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन है। वहीं अभिषेक को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। दोनों के पास से दो पिस्टल बरामद की गई थी वहीं उनका एक साथी अमन उर्फ काकू भी इनसे पहले हुई मुठभेड़ में पकड़ा जा चुका है।