{"_id":"67e5fdfedf6a04901d80e9622aa774f1","slug":"fifteen-million-jewelry-stolen-from-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से पंद्रह लाख के गहने चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से पंद्रह लाख के गहने चोरी
यमुनानगर
Updated Fri, 07 Feb 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्कशॉप रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में जेके ज्वेलर की दुकान से चोरों ने
विज्ञापन
सेंध लगाकर लाखों रुपये का सोना और चांदी चुरा लिया। चोर दुकान में लगे
सीसीटीवी को भी तोड़कर साथ ले गए।
लेकिन हार्ड डिस्क को चोर साथ नहीं ले जा पाए। दुकान संचालक लक्ष्मी नगर निवासी जसविंद्र सिंह ने इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी। पुलिस हार्ड डिस्क की मद्द से फुटेज तलाशने में लगी है। घटना के बाद एफएसएल की टीम ने भी दुकान का मुआयना किया।
दुकान मालिक जसविंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार रात को दुकान को बंद कर घर चले गए। रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर काम करने वाले लड़के ने दुकान को खोला। उसने देखा कि आभूषण रखने वाला लॉकर टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
लड़के ने घटना की सूचना तुरंत दी। जसविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और देखा कि दुकान की पिछली दीवार में सेंध कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। उसका कहना है अभी तक सामने आया है कि चोर दुकान से 400 ग्राम सोना के आभूषण और करीब 15 किलो चांदी चुरा ले गए हैं। इसकी कीमत 15 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाली प्लॉट से आए चोर
दुकान के पीछे प्लॉट खाली पड़ा है। जहां पर चोरों ने नौ इंच की दीवार में सेंध लगाई और फिर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दीवार में सेंध इतने शातीर तरीके से लगाई कि पास स्थित मकान मालिकों को इसकी भनक तक नहीं लगी। आसपास के लोगों को भी चोरी की घटना सुबह के समय तब पता चली जब दुकान पर पुलिस कर्मी जांच करने के लिए पहुंचे।
अलमारी को भी काटा
चोरों ने दुकान के अंदर रखी अलमारी को काट घटना को अंजाम दिया। इस अलमारी के दो लॉक थे, चोराें ने दोनों को काट कर उसमें रखे आभूषणों को चोरी किया, वहीं दुकान में रखी दूसरी अलमारी तक चोर नहीं पहुंच पाए। दुकानदार ने बताया कि एक अन्य अलमारी में 300 ग्राम सोना और 50 हजार की नकदी रखी थी, जो चोरी होने से बच गई। जसविंद्र का कहना है कि जो आभूषण चोर चोरी करके ले गए हैं उसमें कुछ तो आर्डर पर बनाए गए थे। ये आर्डर उन लोगों की ओर से दिए गए थे जिनके घरों में शादी है। जिसे चोर चोरी कर ले गए हैं।