फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fewer students came to schools on the first day

पहले दिन स्कूलों में कम आए विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fewer students came to schools on the first day
पिछले एक माह से गर्मियों की छुट्टियों के बाद एक जुलाई को स्कूल खुलने से स्कूलों में फिर से चहल पहल लौट आई। विद्यार्थियों की संख्या कई स्कूलों में काफी कम देखी गई। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 50 प्रतिशत से भी कम रही। ऐसे में केवल लगभग 35 प्रतिशत ही विद्यार्थी स्कूलों में आ पाए। बता दें गर्मियों की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर पहुंचे। बच्चों ने पहले दिन जमकर मस्ती की। इस दौरान बच्चों ने अपने दोस्तों से गर्मी की छुट्टियों में की गई मस्ती को शेयर किया। स्कूल के बाहर भी बच्चे आपस में बात करते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं स्कूल स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को दिया गया होमवर्क चेक किया गया व पढ़ाई में लगन से काम करने की प्रेरणा दी गई। स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को बताया कि छुट्टियों में घर रहकर विद्यार्थी अक्सर पढ़ाई की तरफ ध्यान कम देते हैं, जिससे आने वाले परीक्षा परिणाम में उन्हें इसका हर्जाना भुगतना पड़ता है और इसका असर परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों को चेताया कि अब छुट्टियां खत्म हो गई वह अन्य काम भूलकर केवल पढ़ाई में ध्यान दें, ताकि अच्छे अंक लेकर कामयाब हो सकें।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं। स्कूल खुलने के साथ ही पढ़ाई को लेकर कसरत भी शुरू हो गई। पहले दिन बच्चों को शिक्षकों ने भी काफी हद तक छूट दी लेकिन आने वाले दिनों में पढ़ाई को लेकर होने वाली प्लानिंग पर भी शिक्षकों ने क्लास रूम में चर्चा की। इसके साथ ही गर्मी की छुट्टियों में मिलने वाले होमवर्क को भी पहले दिन से ही चेक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे हैं। पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही है। लेकिन दो से तीन में दोबारा से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी। एक माह बाद स्कूल में लौटे बच्चों का टीचर्स ने होमवर्क भी चेक किया।
-कैलाश कुमारी, डिप्टी डीईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed