{"_id":"679a5a78b977203268017646","slug":"festivals-will-be-held-on-january-31-and-february-2-at-shrilal-dwara-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-132276-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: श्रीलालद्वारा मंदिर में 31 जनवरी और दो फरवरी को होंगे उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: श्रीलालद्वारा मंदिर में 31 जनवरी और दो फरवरी को होंगे उत्सव
विज्ञापन
यमुनानगर। श्रीलालद्वारा मंदिर में 31 जनवरी व दो फरवरी को वार्षिकोत्सव होगा। इसको लेकर श्रीलालद्वारा प्रबंधक कमेटी की प्रधान रमेश मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रबंधक कमेटी के बैनर तले निकाली गई प्रभात फेरियों की समीक्षा की गई।
साथ ही समागम की सफलता के लिए सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को बावा लाल दयाल महाराज के जन्मोत्सव वार्षिक दूज के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समागम के अंतर्गत सुबह हवन और ध्वजारोहण की रस्म हाेगी। इसके बाद मंदिर में दूज उत्सव का आयोजन होगा।
इसमें विभिन्न भजन मंडलियों के सदस्य बावा लाल का गुणगान करेंगे। इसके बाद भंडारा होगा। दो फरवरी को महंत श्री द्वारका दास का जन्मदिवस और वसंत पंचमी उत्सव होगा। समारोह में कई भजनिक व महिला संकीर्तन मंडली की सदस्य भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की सफलता को लेकर सेवकों की ड्यूटियां लगाई गई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार को लेकर 21 जनवरी से प्रभातफेरियां निकाली जा रही थीं, जिनका आज समापन हो गया। सेवकों का धन्यवाद किया गया। बुधवार को लालद्वारा कॉलोनी में प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका भव्य स्वागत हुआ। प्रभातफेरी विभिन्न मार्गों से होकर श्रीलालद्वारा मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बावा लाल का आर्शीवाद प्राप्त किया। समापन मौके पर आतिशबाजी भी की गई।