Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Festivals passed in waiting, no compensation was received for crop failure

Yamuna Nagar News: इंतजार में त्योहार बीते, नहीं मिला खराब फसल का मुआवजा

Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Festivals passed in waiting, no compensation was received for crop failure
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस बार मानसून में आई तेज बारिश व बाढ़ से जिले के 527 गांवों में 3544 किसानों की 14296 एकड़ में खड़ी धान, गन्ना व पशु चारे की फसल खराब हुई थी। तब सरकार ने खराब फसलों की गिरदावरी करवा कर त्योहारों से पहले मुआवजा देने की बात कही थी, लेकिन अभी तक किसानों के हाथ खाली हैं। किसानों को अभी तक मुआवजे का एक रुपये भी नहीं आया है। त्योहारों के साथ-साथ धान खरीद का सीजन भी बीत चुका है, लेकिन अभी तक मुआवजे के नाम केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। कई किसान तो ऐसे भी थे जिनकी फसल पर रेत की मोटी परत चढ़ गई। इसलिए वह फसल को मंडियों में भी नहीं बेच पाए।
किसान मोहन लाल ने बताया कि उसकी सारी फसल बाढ़ के पानी में खराब हो गई थी। इससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। परंतु अभी तक भी उन्हें फसल का मुआवजा नहीं मिला है। अधिकारियों के पास जाते हैं तो एक ही जवाब मिलता है कि सरकार को ही मुआवजा देना है। कब तक आएगा इसकी किसी को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

किसान फकीर चंद ने बताया कि बाढ़ के पानी ने इस बार उन्हें तबाह करके रख दिया था। जिन खेतों में नदी का रेत चढ़ गया था वह फसल खराब होने के कारण उसे मंडी में नहीं बेच सके। इस बार त्योहारों में हाथ बहुत टाइट था। इधर-उधर से रुपये उधार लेकर त्योहर मनाए। अब शादियां भी हैं ऐसे में चिंता सताए जा रही है। सरकार को जल्दी मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान पाला राम ने बताया कि सोम नदी के पानी से हर साल उनकी फसल खराब हो जाती है। परंतु कभी भी समय पर मुआवजा नहीं मिलता। जिस फसल पर नदी का रेत चढ़ गया था वह मंडी में नहीं पहुंच पाई। मुआवजा आ गया होगा इसलिए बैंक के खाते को समय-समय पर चेक करवाते रहते हैं। परंतु अभी तक एक भी रुपया नहीं मिला है।


खंड व्यासपुर के गांव रामपुर कंबोयान के किसान जयकुमार ने बताया कि इस बार मानसून सीजन में सोम नदी में आए उफान से उसकी तीन एकड़ में खड़ी फसल बर्बाद हो गई थी। उसने मुआवजे के लिए पोर्टल पर आवेदन किया था। परंतु अभी तक भी उसे फसल का मुआवजा नहीं मिला है। त्योहार भी खत्म हो चुके हैं। इसलिए अब तो सरकार को मुआवजा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed