फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fertilizer license of two shopkeepers suspended due to irregularities

Yamuna Nagar News: गड़बड़ी पर दो दुकानदारों के खाद लाइसेंस निलंबित

Fri, 06 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 06 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer license of two shopkeepers suspended due to irregularities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसडीएम रादौर ने मेसर्स ऐलिश ट्रेडिंग कंपनी खुर्दी व मैसर्स भारत ट्रेडर्स नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रादौरी रोड रादौर पर जाकर जांच की। जांच के दौरान खुर्दी में यूरिया कम पाया गया। इसी तरह रादौर में यूरिया के साथ जबरन सल्फर बेची जा रही थी। एसडीएम की रिपोर्ट पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक ने दोनों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही नोटिस जारी करते हुए सात दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार को मेसर्स ऐलिश ट्रेडिंग कंपनी खुर्दी पर जांच के दौरान पीओएस मशीन तो मौके पर थी, लेकिन उसे संचालित करने वाला व्यक्ति वहां नहीं था। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने बताया कि मशीन को उसका बेटा चलता है। स्टॉक रजिस्टर भी मौके पर नहीं मिला। बिक्री से संबंधित कैश मेमो/बिल बुक निरीक्षण के समय प्रस्तुत नहीं की गई। बाद में मोबाइल पर भेजी गई फोटो के अनुसार स्टॉक रजिस्टर के अनुसार 17.28 मीट्रिक टन (लगभग 380-385 बैग) यूरिया उपलब्ध दर्शाया गया था, परंतु मौके पर केवल 90-100 बैग ही पाए गए।
विज्ञापन

वहीं मेसर्स भारत ट्रेडर्स नजदीक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रादौरी रोड रादौर पर जाकर भी जांच की गई। एसडीएम रादौर ने पाया कि यूरिया के साथ जबरन सल्फर की बिकी की जा रही है। मौके पर मौजूद एक किसान ने एसडीएम को बताया कि पांच बैग यूरिया खरीदने पर दो बैग सल्फर जबरदस्ती खरीदने को कहा जा रहा है। पीओएस मशीन में सल्फर का कोई स्टॉक दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉफ रजिस्टर में भी सल्फर की प्राप्ति व विक्रय का रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। इस पर उनका भी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
खुर्दी में यूरिया का स्टॉक कम मिला। इसके अलावा अन्य खामियां भी मिली। रादौर में यूरिया के साथ सल्फर जबरन बेचने पर दोनों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। नोटिस भेज कर पक्ष रखने को कहा गया है। -डॉ. आदित्य डबास, उपनिदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed