फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Female students were given information about AI

Yamuna Nagar News: छात्राओं को एआई के बारे में दी जानकारी

Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 16 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Female students were given information about AI
ऑनलाइन कार्यशाला के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि, शिक्षिकाएं व छात्राएं। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों को तकनीक के लिए तैयार करने के उद्देश्य से हिंदू गर्ल्स कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता व लर्निंग मशीन विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला लगाई गई। कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशंस विभाग की ओर से किया गया। इसमें बीसीए और बीएससी के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि तकनीक हर क्षेत्र को प्रभावित कर रही है। विद्यार्थियों को एआई के प्रति जागरूक करने के साथ उन तकनीकी कौशलों से परिचित कराना जरूरी है, जिनकी वर्तमान और भविष्य के रोजगार क्षेत्र में आवश्यकता होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने और बदलती तकनीक के साथ स्वयं को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नितिन, वरिष्ठ एआई व एमएल इंजीनियर ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कंपनियां ऑटोमेशन, डेटा विश्लेषण, निर्णय लेने, ग्राहक सहायता और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए एआई का उपयोग कर रही हैं। नई दिल्ली से वरुण ने विद्यार्थियों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में प्रयोग किए जा रहे विभिन्न एआई टूल्स और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एआई आधारित टूल्स समय बचाने, कार्यक्षमता बढ़ाने और नियमित कार्यों को स्वचालित करने में मदद करते हैं। उन्होंने चैट असिस्टेंट, कंटेंट निर्माण, कोडिंग असिस्टेंट, प्रेजेंटेशन, डेटा विश्लेषण और उत्पादकता बढ़ाने वाले टूल्स के बारे में बताया। विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया शर्मा ने कहा कि विश्व तेजी से एआई आधारित भविष्य की ओर बढ़ रहा है। कार्यशाला तनु उप्पल, रंजू, सोनिया बंसल, इंदु और राधा के नेतृत्व में लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed