फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Female students made aware about sexual harassment at the workplace

Yamuna Nagar News: कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ छात्राओं को किया जागरूक

Thu, 22 Oct 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
Female students made aware about sexual harassment at the workplace
यमुनानगर। कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता और अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी महिलाओं के लिए जरूरी है। किसी भी संस्थान में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल प्रबंधन की नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की भी है। ये विचार अधिवक्ता रेखा राठी ने गुरु नानक खालसा कॉलेज में महिला प्रकोष्ठ व जमना ऑटो इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से आयोजित कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर व्याख्यान में शिरकत करने पहुंचीं थी। इसमें महिलाओं के अधिकारों, उत्पीड़न की पहचान और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रेखा राठी ने यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2013 के प्रावधानों को समझाते हुए बताया कि कार्यस्थल पर अनुचित व्यवहार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने की कानून में व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह के उत्पीड़न की स्थिति में वे उचित कदम उठा सकें। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों और छात्राओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम से संबंधित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के 2015 के विनियमों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम करवाया गया। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. नीना पुरी की देखरेख में हुए कार्यक्रम का संचालन निशि ने किया, जबकि डॉ. वर्षा निगम ने व्यवस्थाएं संभालीं। इस दौरान उपप्राचार्या डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. गुरविंदर कौर, डॉ. कैथरीन मसीह और विजय मेहता मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी देना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed