फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fed up with the woman's blackmail, the goldsmith hanged herself on the noose

महिला के ब्लैकमेल करने से तंग आकर सुनार ने फंदे पर लटककर दी थी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Fed up with the woman's blackmail, the goldsmith hanged herself on the noose
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के गांव दुसानी में नौ अप्रैल को सुनार द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक राजेश वर्मा के परिजनों ने पुलिस को सुसाइड नोट देकर एक महिला व चार अज्ञात लोगों पर उसे ब्लैकमेल करने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। मृतक के मोबाइल में महिला से चैट की हुई भी सामने आई है। वहीं, नौ अप्रैल को दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में भी दो लड़के व लड़कियां फोन पर बात करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए और मृतक की पत्नी की शिकायत पर एक महिला को नामजद करते हुए दो अज्ञात युवकों व दो अज्ञात लड़कियों के खिलाफ ब्लैकमेल करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बता दें नौ अप्रैल को गांव दुसानी के राजेश वर्मा का शव परिवार को फंदे से लटका मिला था। घटना के समय परिवार ने मामले में किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी थी।
विज्ञापन

दुसानी निवासी गीता ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति राजेश वर्मा ने की खेड़ा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। नौ अप्रैल को उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। अब उन्हें पति राजेश वर्मा के हाथ लिखा सुसाइड नोट मिला है। जिससे पता लगा कि खुशबू व उसके परिवार के लोग पति को ब्लैकमेल कर रहे थे, जिसकी वजह से पति ने आत्महत्या कर ली। जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो उसके पति के मोबाइल से मिली चैट में वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। नौ अप्रैल की दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में भी दो लड़के व दो लड़कियां फोन पर पति से किसी की बात करा रहे हैं। आरोप है कि खुशबू दो लड़कों व लड़कियों के साथ मिलकर उसके पति को ब्लैकमेल कर रही थी। जिससे तंग आकर उसके पति ने फंदा लगाकर सुसाइड किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि मामले में एक महिला को नामजद करते हुए चार अन्य पर केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed