फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father rapes minor daughter for four years after wife's death

पत्नी की मौत के बाद पिता चार साल तक नाबालिग बेटी के साथ करता रहा दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Father rapes minor daughter for four years after wife's death
यमुनानगर/साढौरा। क्षेत्र के एक गांव में बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर चार साल से गलत काम करने का आरोप लगाया है। बेटी का आरोप है कि चार साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। तभी से उसका पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता आ रहा है। गर्भ ठहरने के डर से आरोपी उसे दूध में गर्भ निरोधक गोलियां देता था। कुछ दिन पहले जब उसका पिता दूसरी शादी कर एक महिला को घर लेकर आया तो उसने उस महिला को आपबीती सुनाई। इसके बाद शिकायत साढौरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 16 साल की किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही उसके पिता ने उसके साथ गलत काम करना शुरू कर दिया था। घर में उसके अलावा उसकी दो छोटी बहनें व एक भाई है। मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसकी पढ़ाई भी बंद करवा दी। तब से वह घर पर ही रहकर छोटे भाई-बहनों की देखरेख कर रही थी। रात के अलावा दिन में भी जब वह घर अकेली होती थी, तभी उसका पिता उसके साथ जबरन गलत काम करता है। इस दौरान आरोपी पिता ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। यही नहीं उसका पिता उसे दूध में गर्भनिरोधक गोलियां घोलकर जबरन पिलाता था। किसी को बताने पर वह उसकी जुबान काटने की धमकी देकर चुप करवा देता था। अंतिम बार 11 दिसंबर 2020 को उसके पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। बाहरी हिस्से में घर होने के कारण उनका गांव के लोगों से भी संपर्क कम ही था। जिस कारण वह किसी को अपनी व्यथा नहीं बता पाई। कुछ दिन पहले उसके पिता ने एक महिला के साथ दूसरी शादी कर ली और महिला को अपने घर ले आया। उसने हिम्मत करके उस महिला (दूसरी मां) को अपनी आपबीती बताई। उसकी दूसरी मां उसे पुलिस थाने लेकर पहुंची। जहां उसे पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। किशोरी की मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed