{"_id":"6a15f8f9208a2574b20c9470","slug":"father-murdered-by-being-forced-to-consume-poisonous-substance-over-daughters-love-affair-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-156733-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेटी के प्रेम प्रसंग में पिता की जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेटी के प्रेम प्रसंग में पिता की जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या
Wed, 27 May 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 27 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सढौरा। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर राइयां में युवती के प्रेम प्रसंग मामले में पिता जसमेर सिंह की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही युवक और उसके परिजनों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही विकास कुमार का उसकी बेटी के साथ प्रेम संबंध था। उन्होंने विकास व उसके परिजनों से कहा था कि वह अपनी बेटी की शादी उनके घर करने को तैयार हैं। विकास के परिजन इस पर सहमत नहीं थे। इस पर उन्होंने बेटी की शादी कहीं और कर दी थी।
परिवार के समझाने के बावजूद युवक ने उसकी बेटी का पीछा नहीं छोड़ा। शादी के बाद विकास ने बेटी को फोन किया, जो उसके पति ने उठाया। विकास ने फोन पर अपने संबंधों की बात दोहराई, जिससे वैवाहिक जीवन में विवाद खड़ा हो गया। इस पर बेटी मायके लौट आई। जब उन्होंने विकास और उसके परिवार से बेटी से शादी करने या पीछा छोड़ने की बात कही तो मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस संबंध में महिला थाना यमुनानगर में शिकायत भी दी गई थी। आरोप है कि शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। सुनीता देवी के अनुसार सोमवार देर रात जब परिवार महिला थाना से लौटकर घर पहुंची तो पति जसमेर सिंह चारपाई के पास तड़पती हालत में मिले। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले नारायणगढ़ और फिर पंचकूला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने विकास कुमार समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस कना कहना है मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
मरने से पहले जसमेर सिंह ने बताई आपबीती
सुनीता के अनुसार जसमेर सिंह ने मौत से पहले परिजनों को बताया कि देर रात दो अज्ञात युवक मुंह ढककर घर में घुसे। दोनों ने आते ही पहले तो घर की बिजली बंद कर दी, जिससे वह पहचान में न आ सके। फिर दोनों ने जबरन उसके मुंह में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया, जिसके बाद पेट में जलन और बेचैनी शुरू हो गई। उसे उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सीन ऑफ क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
जसमेर सिंह की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ सीन ऑफ क्राइम टीम गांव रामपुर राइयां पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। मौके की वीडियोग्राफी भी कराई गई और बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।