{"_id":"6204239170990347be058d57","slug":"father-jailed-for-killing-mother-young-man-committed-suicide-by-hanging-yamuna-nagar-news-knl984890120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की हत्या का दोषी पिता जेल में बंद, युवक ने चुन्नी का फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की हत्या का दोषी पिता जेल में बंद, युवक ने चुन्नी का फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सदर जगाधरी के गांव आहलूवाला निवासी दीपक (20) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में गाटर से बंधी चुनरी से बनाए फंदे पर लटका मिला। मृतक दीपक के पिता देशराज अपनी पत्नी की हत्या के दोष में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। सूचना के बाद सदर जगाधरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि आहलूवाला निवासी दीपक बुधवार सुबह गांव में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई प्रभातफेरी में शामिल हुआ था। इस दौरान वह बीच में शौच करने की बात कहकर आ गया था। प्रभातफेरी के बाद दीपक की चाची जब घर पहुंची तो उसने दीपक को फंदे से लटका देखा। उसकी चाची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को उतारा। परिजनों के अनुसार तब उसकी सांस चल रही थी। वे उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई। थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता देशराज अपनी पत्नी की हत्या के दोष में जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है। युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। सदर थाना प्रभारी सतनाम सिंह बाजवा का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है।