फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father-in-law accused of molestation, case filed against three in-laws

Yamuna Nagar News: ससुर पर छेड़खानी का आरोप, तीन ससुरालियों पर केस

Wed, 22 Jan 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of molestation, case filed against three in-laws
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र की एक महिला ने ससुर पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पति को इस बारे में बताया तो उसने मारपीट की और घर से निकाल दिया। थाना छप्पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके ससुर, पति व देवर पर केस दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2018 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। ससुर गलत नजर रखता है। कई बार छेड़खानी कर चुका है। एक दिन घर पर अकेली थी। ससुर ने गलत काम करने का प्रयास किया। किसी तरह से उससे बची।
विज्ञापन

पति नशे का आदी है। वह नशे में रहता है। उससे इस बारे में बात की तो वह मारपीट करता। उसका देवर भी उनका साथ देता है। एक दिन आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। छप्पर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पति, सास व ससुर दहेज प्रताड़ना में नामजद

यमुनानगर। छप्पर थाना पुलिस ने ऊंचा चांदना निवासी रजनी की शिकायत पर उसके पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। रजनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुरुक्षेत्र के हमीरा गांव निवासी राजेश कुमार के साथ वर्ष 2019 में हुई थी। इस शादी से उसके पास एक बेटा है। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसको लेकर एक केस कोर्ट में भी विचाराधीन हैं। इस बीच ही दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की पंचायत हुई। जिसमें पंचायती तौर पर फैला हुआ और 20 फरवरी को ससुराल में रहने के लिए चली गई थी। आरोप है कि वहां पर कुछ दिन तक सब ठीक रहा। बाद में फिर से पति ने मारपीट शुरू कर दी। बेटे की स्कूल फीस तक नहीं दी। परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed