फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Father accused of raping minor daughter for four years sent to jail

नाबालिग बेटी से चार साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी पिता को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Father accused of raping minor daughter for four years sent to jail
यमुनानगर। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी से चार साल तक गलत काम करने के आरोपी पिता को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि एक गांव निवासी 16 साल की लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही उसके पिता ने उसके साथ गलत काम करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

मां की मौत के बाद उसके पिता ने उसकी पढ़ाई भी बंद करवा दी। रात के अलावा दिन में भी जब वह घर अकेली होती थी, तभी उसके पिता उसके साथ जबरन गलत काम करते थे। इस दौरान आरोपी पिता ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। कुछ दिन पहले उसके पिता ने एक महिला के साथ दूसरी शादी कर ली और महिला को अपने घर ले आया। उसने हिम्मत करके उस महिला (दूसरी मां) को अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने सोमवार देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार किया था। साढौरा थाना प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed