{"_id":"6a7ce0522831e81a3b023253","slug":"fascinated-by-haryanvi-folk-dance-patriotic-songs-and-drama-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161212-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: हरियाणवी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और नाटक से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: हरियाणवी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और नाटक से मोहा मन
Thu, 13 Aug 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
राजकीय स्कूल रादौर में आयोजित रिहर्सल का जायजा लेते एसडीएम व अन्य। स्कूल
रादौर। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों अंतिम चरण में है। इसके साथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, डंबल, लेजियम, योग और कराटे का दूसरा अभ्यास किया गया। एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार ने अभ्यास का निरीक्षण किया। विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन से प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने हरियाणवी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां, स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित प्रेरणादायक नाटकों का मंचन किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित शिक्षकों व अधिकारियों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। एसडीएम नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से किया जाएगा। कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से रिहर्सल करवाई जा रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुशासन, समयबद्धता और समर्पण के साथ अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह की व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि 13 अगस्त को नई अनाज मंडी में फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार, बीईओ शिवकुमार धीमान, प्राचार्य सुभाष चंद्र समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- --