फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers will continue to fight for their rights: Ratanman

अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे किसान : रतनमान

Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers will continue to fight for their rights: Ratanman
एनएचएआई अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पदा​धिकारी। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। पोटली गांव में चल रहे किसानों के धरने को छह महीने हो गए हैं। शुक्रवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
धरनास्थल प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसानों का धैर्य, एकता व अनुशासन सराहनीय है। छह महीने से लगातार शांतिपूर्ण धरना देना किसानों के दृढ़ संकल्प और अधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिया कि संगठन किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनकी मांग पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगाउन्होंने कहा कि यदि तय समय सीमा में समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन और व्यापक व बड़ा करने को मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए संघर्ष अंतिम समाधान तक जारी रखने का संकल्प दोहराया। किसानों ने कहा कि वे अपने हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेंगे। धरने के दौरान एनएचएआई के अधिकारियों से बातचीत हुई। बैठक जिलाध्यक्ष यमुनानगर सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन सचिव श्याम सिंह मान, महेंद्र चमरोड़ी, दीप राणा, अरविन कांबोज, यादविंद्र कांबोज, हरपाल सुढल, साहिल सेतिया, कुलविंद्र सिंह, धर्मवीर अमलोहा, सुरेश सांगवान, सुभाष हरतौल, अशोक डांगी, मनमोहन सिंह, राजबीर, पवन गोयल, करण चानना सहित अन्य शामिल रहे। वहीं, एनएचएआई से साइट इंजीनियर अंकुश कांबोज, साइट इंजीनियर विक्रम व रेजिडेंट इंजीनियर मोहित शामिल रहे।

अधिकारियों ने किसानों से संवाद किया, उनकी आपत्तियों व मांगें सुनी और संबंधित दस्तावेज एकत्रित किए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed