{"_id":"6726975e0084febcc90467d7","slug":"farmers-wandering-to-buy-wheat-seeds-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-127827-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गेहूं के बीज खरीदने के लिए भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गेहूं के बीज खरीदने के लिए भटक रहे किसान
Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। धान कटाई जोरों पर है। अब धान की थोड़ी बहुत फसल ही खेतों में बची है। खेत खाली होने पर किसान गेहूं बिजाई में जुटे हैं। परंतु किसानों को धान की सभी किस्मों के बीज सरकारी बीज केंद्र से नहीं मिल रहे हैं। किसान बीज के लिए बार-बार चक्कर काट रहे हैं।
काफी किसान तो ऐसे हैं जो सिफारिश लगवा कर बीज हासिल करना चाहते हैं। पसंद का बीज न मिलने से किसानों को मजबूरन दूसरी किस्म के बीज खरीदने पड़े हैं। वहीं अधिकारी दावा कर रहे हैं कि किसानों को सभी किस्म का बीज मिल रहा है। किसी को कोई परेशानी नहीं है।
औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सरकारी बीज बिक्री केंद्र पर रोजाना काफी संख्या में किसान गेहूं का बीज खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। बीज केंद्र पर गेहूं की डीबीडब्ल्यू 222, डब्ल्यूएच 1270, डीबीडब्ल्यू 303, डीबीडब्ल्यू 371, डीबीडब्ल्यू 187 व डीबीडब्ल्यू 327 किस्म का बीज उपलब्ध होने का नोटिस लगा हुआ है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से इस बार करीब एक लाख हेक्टेयर में गेहूं बिजाई का लक्ष्य रखा गया है। गत सीजन में करीब 90 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई थी।
विज्ञापन
दूसरी किस्म का बीज लेना पड़ा : इनायत अली
हमीदा के किसान इनायत अली ने बताया कि धान की कटाई के बाद उसे खेत में गेहूं की बिजाई करनी है। वह गेहूं की डीबीडब्ल्यू 327 किस्म का बीज लेने के लिए औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी बीज केंद्र पर आया था। परंतु उसे इस किस्म का बीज नहीं मिला। इसके बदले में उसे गेहूं का डीबीडब्ल्यू 222, डब्ल्यूएच 1270 किस्म का बीज लेना पड़ा। इनायत ने दुकानों से डीएपी नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई।
सभी किस्म नहीं मिल रहीं : नरवैर सिंह
सिकंदरा गांव के किसान नरवैर सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई के लिए खेत तैयार कर दिए हैं। अब केवल गेहूं का बीज डालना है। इस बार वह खेत में पीबीडब्ल्यू 826 किस्म की बिजाई करना चाहते हैं। सरकारी केंद्र पर कर्मचारी ने बताया कि इस किस्म का बीज नहीं है। केवल डीबीडब्ल्यू 187 व डीबीडब्ल्यू 327 का बीज ही मिल पाएगा। डीबीडब्ल्यू 327 का बीज भी सेल काउंटर पर उपलब्ध नहीं था।
किसानों को गेहूं की सभी किस्म का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। लगभग एक सप्ताह तक गेहूं का सारा बीज बिक जाएगा। किसानों को बीज देने में पारदर्शिता बरती जा रही है। बीज लेने वालों का आधार कार्ड नंबर लिया जा रहा है। - एसपी सिंह, मैनेजर सरकारी बीज बिक्री केंद्र यमुनानगर।