फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers should reduce costs by adopting technology: Dr. Pawan

तकनीक अपनाकर लागत कम करें किसान : डॉ. पवन

Mon, 17 Nov 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 17 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers should reduce costs by adopting technology: Dr. Pawan
 कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि, केंद्र के अधिकारी व किसान। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। दामला स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा रबी फसलों में एकीकृत फसल प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि रबी फसल में एकीकृत फसल प्रबंधन तकनीक अपनाकर किसान उत्पादन लागत में कमी ला सकते हैं और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मृदा की उर्वरता में कमी, कीट एवं रोगों का बढ़ता प्रकोप तथा बदलती जलवायु परिस्थितियां कृषि के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है। ऐसे में एकीकृत फसल प्रबंधन तकनीक किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है। डॉ. आराधना बाली ने प्रशिक्षण के दौरान किसानों को एकीकृत खरपतवार प्रबंधन, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड सैचुरेशन अभियान के अंतर्गत किसानों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्री इमरजेंस खरपतवार प्रबंधन यानी खरपतवार उगने से पहले और फसल की बिजाई के तुरंत बाद खरपतवार प्रबंधन पर बल देते हुए उन्होंने बताया कि इस तरह से यदि खरपतवारों का प्रबंध किया जाए, तो मंडूसी व अन्य खरपतवार जो गेहूं की फसल को अत्यधिक नुकसान पहुंचाते हैं उनका प्रबंधन व निदान पूर्ण रूप से किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विशाल गोयल, डॉ. आशमा खान, डॉ. करण सिंह सैनी एवं डॉ. अजीत सिंह ने भी किसानों से संवाद किया और उन्हें फसल संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से लगभग 50 प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेषज्ञों से बातचीत कर रबी फसलों में उन्नत तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed