फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers should bring paddy to the markets only after drying it: Deputy Commissioner

धान सुखाकर ही मंडियों में लाएं किसान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers should bring paddy to the markets only after drying it: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डीसी प्रीति ने किसानों से अपील की कि वे अपना धान सुखाकर ही मंड़ियों में लाए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। धान की फसल की कटाई के बाद फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, उसका उचित प्रबंधन करें।

अवशेषों से पशुओं के लिए चारा बनाएं उन्होंने बताया कि गत दिवस तक जिले की मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एक 1,73,751 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है। कुल खरीद में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 87031 एमटी, हैफेड ने 51274 एमटी और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 35446 एमटी खरीदी है। उन्होंने बताया कि शनिवार तक अरनौली मंडी 1172 मीट्रिक टन, भागल मंडी 456 एमटी, ढांड मंडी में 24 हजार 228 मीट्रिक टन, धनौरी में 375 एमटी, गुहला चीका में 53 हजार 414 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 2346 एमटी, नई अनाज मंडी कैथल में 28 हजार 826 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 17 हजार 579 एमटी, कलायत मंडी में 1546 एमटी, कौल में 2446 एमटी, पाई मंडी में 3774 एमटी, पूंडरी में 25 हजार 415 एमटी, राजौंद में 1669 एमटी, रामथली 4505 एमटी, सीवन 4990 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed