फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers hold meeting for Pipli rally, condemn lathi charge

Yamuna Nagar News: पीपली रैली के लिए किसानों ने की बैठक, लाठीचार्ज की निंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers hold meeting for Pipli rally, condemn lathi charge
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को जगाधरी अनाज मंडी में हुई। इसमें किसानों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 12 जून यो पीपल में होने वाली किसान महा पंचायत में जिले से काफी संख्या में में किसान हिस्सा लेंगे। वहीं बैठक में किसानों ने पिछले दिनों शाहबाद में किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी घोषणा के अनुसार एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं कर रही। किसानों ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट यदि स्वयं संज्ञान लेकर हाईवे को खुलवाने के आदेश जारी कर सकता है तो कोर्ट में किसानों की बात भी सुननी चाहिए। कोर्ट को आदेश देना चाहिए कि सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद करे। एमएसपी लागू करने का मामला कोर्ट में 10 वर्ष से लंबित है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन रतनमान ग्रुप के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करना हमारा अधिकार है। यदि सरकार बात भी नहीं करती तो सड़कों पर रोष प्रकट करना सबका संवैधानिक अधिकार है। मेरी फसल-मेरा कोरा पोर्टल पर दर्ज कराने के बाद भी सरकार एमएसपी पर फसल नहीं खरीद रही। पीपली महा पंचायत में जो भी निर्णय किसान नेताओं द्वारा लिया जाएगा वह पूरे हरियाणा में लागू होगा।
विज्ञापन

भाकियू चढूनी ग्रुप के निदेशक मंदीप सिंह रोड छप्पर व गुरवीर सिंह ने कहा कि सरकार किसानों से हर बार धोखा करती है। पहले भी सरसों की एमएसपी पर खरीद नहीं की गई। अभी भी काफी सरसों बिना बिके पड़ी है। खेतों से सूरजमुखी की कटाई हो चुकी है लेकिन सरकार इसे एमएसपी पर नहीं खरीद रही। किसान को हर बार अपनी फसल बेचने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पीपली महा पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि गांवों में किसी भी भाजपा नेता को घुसने नहीं देंगे तो वह इस पर अमल करेंगे। सभी जगह भाजपा नेताओं का विरोध किया जाएगा। मौके पर महीपाल चमरौली, भारतीय किसान सभा हरियाणा से धर्मपाल सिंह चौहान, गुरभजन सिंह, आगाज संगठन से संजीव वालिया, बलबीर सिंह, ईश्वर टोपरा, विक्रांत ससौली, राजीव, पम्मी, दिलबाग सिंह, विजयपाल, साहब सिंह, महिंद्र सुढैल, विजेंद्र राणा, मदन लाल समेत अन्य माजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed