फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers got their way after six months

Yamuna Nagar News: छह महीने बाद किसानों को मिला रास्ता

Tue, 24 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers got their way after six months
मांग पूरी होने के बाद धरनास्थल पर नारेबाजी करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। करीब छह महीने से गांव पोटली में हाईवे निर्माण के दौरान चल रहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत का विरोध समाप्त हो गया है और किसानों की जीत हुई। कंपनी हाईवे से खेत जाने के लिए रास्ता देने के लिए मान गई है। मांग पूरी होने पर संगठन ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। रास्ते के लिए हाईवे अंडरपास बनाया जाएगा।
प्रदर्शन सफल होने पर किसानों ने धरना स्थल पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इस दौरान किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि यह जीत किसानों, मजदूरों की एकजुटता व अनुशासित आंदोलन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों व मजदूरों के हकों की लड़ाई के लिए तत्पर रहती है।
विज्ञापन

किसी किसान या मजदूर को परेशानी होगी, संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह सहित सभी पदाधिकारियों का आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन में यह आंदोलन सफल हुआ। किसानों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जय किसान, जय मजदूर के नारों के साथ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि रास्ते की जीत किसानों, ग्रामीणों की है। उन्होंने मीडिया का आभार जताया है, जिन्होंने उनका साथ देकर आंदोलन मजबूत बनाया। इस दौरान हाईवे सीनियर प्रबंधक संजय त्रिपाठी, किसान श्याम सिंह मान, दीप राणा नंबरदार, यादविंदर कांबोज, अरविंन कांबोज, सुभाष शर्मा, महेंद्र चमरौडी, कुलविंद्र सिद्दू, हरपाल सूढल, सुभाष हरतोल, सुखदेव सलेमपुर, अशोक डांगी, दिलबाग ताहरपुर, जगतार रानीपुर, बीर सिंह संधू, गुरनाम अजीजपुर, सजुं राणा, जसविंदर अजीजपुर, धर्मवीर अमलोहा, राजबीर अहडवाला, उदय सिंह कुंजल, राजेश चमरोडी, राकेश बागवाली, योगेश्वर दत्त कर्मवीर, हाकम सिंह पोटली सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed