फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers gheraoed the electricity corporation's office

Yamuna Nagar News: किसानों ने बिजली निगम के कार्यालय का किया घेराव

Tue, 09 Jun 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers gheraoed the electricity corporation's office
बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाकियू के नेता व कार्यकर्ता। प्रवक्ता - फोटो : शिवगढ़ सीएचसी में घायल को इलाज करते चिकित्सक।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। ट्यूबवेल कनेक्शन जारी होने के बाद भी बिजली के खंभे न लगाने और आपूर्ति शुरू न करने के विरोध में किसानों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले किसानों ने बिजली निगम कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। एसडीओ ने दो दिन में समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व किसान नेता मान सिंह ने किया। किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा ट्यूबवेल कनेक्शन स्वीकृत किए जाने के बावजूद कई स्थानों पर अब तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। खंभे न लगने के कारण बिजली की लाइन नहीं बिछाई जा सकी है और किसानों को ट्यूबवेल की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

इससे सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बताया कि धान की रोपाई का समय शुरू हो चुका है। ऐसे में खेतों में पर्याप्त पानी की आवश्यकता है, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू न होने से वे समय पर सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया। मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की।
स्थिति को देखते हुए बिजली निगम के एसडीओ पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने माना कि विभागीय स्तर पर कार्य में देरी हुई है। एसडीओ ने किसानों को आश्वस्त किया कि लंबित ट्यूबवेल कनेक्शनों के लिए बिजली के पोल लगाने का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि 10 जून तक सभी लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन चालू करने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसान नेता मान सिंह ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर कनेक्शन शुरू नहीं किए गए तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed