फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers blocked the highway by parking tractors

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने किया हाईवे जाम

Tue, 27 Feb 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway by parking tractors
यमुनानगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने सोमवार को सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे-344 पर कैल चौक व महरमपुर के बीच ट्रैक्टरों के साथ जाम लगा दिया। किसानों ने हाईवे की सहारनपुर जाने वाली साइड को जाम रखा जबकि पंचकूला की तरफ जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान लोग अपने वाहनों को लेकर कुछ दूर तक वन-वे से निकले। किसान हाईवे पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। वहीं अपने ट्रैक्टर भी हाईवे के बीचोंबीच खड़े कर दिए। किसान अपने साथ 40 से 50 ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान किसानों ने विश्व व्यापार संगठन का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला प्रधान सुभाष ने कहा कि केंद्र सरकार डब्ल्यूटीओ के लिए काम कर रही हैं। उनके दबाव में किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। शंभू बॉर्डर पर किसानों को बेवजह रोका जा रहा है। दिल्ली जाना सबका हक है। सड़क सभी के लिए है। कोई भी किसान कहीं भी बिना किसी रोक टोक के जा सकता है। फिर भी किसानों के रास्ते में हरियाणा सरकार द्वारा कीलें ठोकी जा रही हैं। बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। यह किसी भी सरकार को शोभा नहीं देता। इसलिए किसान इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान अपने ठहरने व खाने की सभी व्यवस्था करके हाईवे पर आए थे। दोपहर को किसानों ने दाल-चावल और जलेबी का लंगर हाईवे पर ही लगाया। संयुक्त किसान मोर्चा ने 14 मार्च को जंतर मंतर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की। सुभाष ने बताया कि सरकार ने यदि जल्द की रास्तों को नहीं खोला तो किसान कोई ठोस कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे।

मौके पर जसवीर नंबरदार पांडो, बीर सिंह, सुखदेव सलेमपुर, सतपाल मानकपुर, एडवोकेट साहब सिंह, जयपाल चमरौड़ी, महेंद्र चमरौड़ी अशोक डांगी, स. कुलविंद्र सिंह सिद्धू, स. रविंद्र पाल सिंह, जरनैल सिंह, सरपंच दविंद्र रूलाखेडी, मनोज रूलाखेड़ी, कुलदीप सुढैल, निरंजन, राहुल संधाय, सुखबीर कौर, सुभाष हरतौल, महीपाल चमरौड़ी, विजयपाल, जसबीर अजीजपुर, दिलबाग ताहरपुर, जगतार रानीपुर, दलबीर बूटेड़ी, बीर सिंह राठी, जनक पांडो, दलबीर कैल, रमेश ढिल्लो, धर्मवीर अमलोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed