फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmer dies after tractor overturns, Yamunanagar

ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबे किसान की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after tractor overturns, Yamunanagar
किसान की मौत के मामले में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बिलासपुर क्षेत्र के गांव मंगलौर में खेत जोतते समय मेड़ (डोल) पर चढ़ने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे किसान गुलशन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास काम कर रहे किसानों ने बड़ी मुश्किल से ट्रैक्टर को उठाकर दबे किसान को निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के परिजनों ने बिलासपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलौर निवासी गुलशन कुमार खेती बाड़ी का काम करता था। वह रविवार शाम करीब पांच बजे गेहूं की बुआई के लिए खेत जोत रहा था। खेत जोतते समय उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मेड़ पर चढ़कर पलट गया। इससे गुलशन ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उस समय परिवार के अन्य सदस्य भी खेत में काम कर रहे थे।
विज्ञापन

गुलशन के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास काम कर रहे किसान व मजदूर दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से पलटे ट्रैक्टर को सीधा किया। इसके बाद गुलशन को बाहर निकाला गया। परिजन उसे सिविल अस्पताल जगाधरी ले गए। वहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बिलासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई।
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
यमुनानगर। हरनौल दौलतपुर रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। थाना छप्पर की पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
दौलतपुर निवासी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका लड़का विक्रम (26) मेहनत मजदूरी करता था। वह रविवार को काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर यमुनानगर आया था। शाम करीब सात बजे वह अघर लौट रहा था। हरनौल-दौलतपुर रोड पर पोल्ट्री फार्म के नजदीक ऑल्टो कार ने बेटे विक्रम की बाइक में टक्कर मार दी।

कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके बेटे को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed