{"_id":"6a022ce319fe0608a1016d31","slug":"fans-remained-non-functional-at-the-civil-hospital-due-to-an-electrical-fault-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155927-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में बिजली फाल्ट होने से बंद रहे पंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नागरिक अस्पताल में बिजली फाल्ट होने से बंद रहे पंखे
Tue, 12 May 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 12 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
उप जिला नागरिक अस्पताल में बंद पंखे। संवाद
- फोटो : मृतक समीउल्ला।
जगाधरी। उप जिला नागरिक अस्पताल जगाधरी में बिजली सप्लाई में तकनीकी खराबी आने से सोमवार को अस्पताल परिसर के आधे हिस्से की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई।
फाल्ट के कारण अस्पताल के कई हिस्सों में पंखे बंद हो गए, जिससे भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों तक बनी इस अव्यवस्था के कारण अस्पताल की ओपीड़ी में इलाज के लिए पहुंचे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सबसे अधिक परेशानी पर्ची काउंटर और दवा वितरण कक्ष के बाहर देखने को मिली, जहां पंखे बंद होने से मरीजों की लंबी कतारें लगी रही।
बुजुर्ग महिलाएं और छोटे बच्चों के साथ आए परिजन पसीने से तरबतर दिखाई दिए। कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल में पहले से भीड़ अधिक थी और ऊपर से पंखे बंद होने से हालात और खराब हो गए। तीमारदारों का कहना था कि गर्मी के कारण मरीजों की तबीयत और बिगड़ने का डर बना रहा। संवाद