फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Family went to Jagran, cash from home, mobile stolen

Yamuna Nagar News: जागरण में गया था परिवार, घर से नकदी, मोबाइल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Family went to Jagran, cash from home, mobile stolen
चोरों ने रात को घर में घुस कर 60 हजार रुपये व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बूड़िया चौकी पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कॉलोनी जगाधरी निवासी रोहित ने बताया कि 29 मार्च की रात परिवार के सभी सदस्य जागरण में गए हुए थे। वह घर पर अकेला था और सोया हुआ था। उसकी मां घर के गेट को ताला लगाकर गई थी। जब वह जागरण से रात करीब दो बजे वापस आई तो देखा कि गेट खुला हुआ और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। मां ने उसे जगाया और घर में रखे सामान की जांच की। जांच में पता चला कि घर से 60 हजार रुपये व एक मोबाइल गायब है। इससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed